कीव: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SSU) ने ड्रोनों (drones to attack) के जरिये बाल्टिक सागर पर रूस के सबसे बड़े तेल टर्मिनल प्रिमोर्स्क बंदरगाह पर हमला किया। उक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आगे कहा कि ड्रोनों ने बंदरगाह में एक जहाज और एक पम्पिंग स्टेशन पर हमला किया, जिससे आग लग गयी तथा तेल की आपूर्ति (supply of oil) अस्थायी रूप से रुक गयी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रोनों ने कई तेल पम्पिंग स्टेशनों पर भी हमला किया, जिससे उस्त-लुगा बंदरगाह टर्मिनल को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन प्रणाली बाधित हो गई। सुरक्षा एजेंसी के एक जानकार सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एसएसयू ने रूस के तेल उद्योग के खिलाफ समन्वित ड्रोन हमले शुरू किए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 13 , 2025, 01:47 PM