Animal Husbandry in Bihar: बिहार के किसानों की आय बढ़ा रहा पशुपालन, ग्रामीण क्षेत्रों में आई समृद्धि

Fri, Sep 12 , 2025, 12:47 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) का पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Animal and Fisheries Resources Department) किसानों को सहयोग कर रहा है। बिहार, पशुपालन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बिहार के लोग पशुपालन जीवन-निर्वहन के लिए नहीं बल्कि स्वरोजगार पाने के लिए कर रहे हैं। इसमें बिहार सरकार का पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग उनका सहयोग कर रहा है। विगत पांच वर्षों में पशुपालन के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से करीब 250 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। जिसका लाभ अब ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। पशुपालन के जरिए खासकर महिलाएं स्वरोजगार पाकर सशक्त हो रही है।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग गाय और भैंस पालन से संबंधित कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। जिसमें राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों और किसानों को डेयरी को स्थापित करने के लिए डेयरी की लागत का 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। समग्र गव्य विकास योजना और देशी गौ पालन योजना के तहत लाभुक को 50 से 75 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है। पिछले पांच वर्ष में इस योजना के तहत 178.03 करोड़ रूपये बतौर अनुदान दिया गया है।

वहीं, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना में 50 से 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत विगत पांच वर्षों में 19.15 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। समेकित मुर्गी विकास योजना प्रति योजना के तहत 30 से 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती है, जिसमें विगत पांच वर्षों में 41.67 करोड़ रुपये बतौर अनुदान दिया गया है। बिहार सरकार की इस पहल से राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने में बड़ी मदद मिली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups