SSB catches 60 Nepali prisoners: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर जेल से भागे 60 नेपाली कैदियों को पकड़ा!

Fri, Sep 12 , 2025, 08:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच वहां की जेलों से फरार होकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लगभग 60 संदिग्ध नेपाली कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सतर्क जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा। यह जानकारी सुत्रों ने गुरुवार को दी। सूत्रों के अनुसार, इन संदिग्ध नेपाली कैदियों को एसएसबी कर्मियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा।

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एसएसबी इस स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट पर है और इसकी खुफिया शाखा भी सतर्क है तथा नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक संदिग्धों पर नजर रख रही है। एसएसबी के जवान सीमा पर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और लोगों की आवाजाही की आवश्यक जांच कर रहे हैं। कैदियों को पकड़ने के बाद एसएसबी ने उन्हें आगे की जांच और मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

कथित रूप से पड़ोसी देश की कई जेलों से बड़ी संख्या में कैदी सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अशांति का फायदा उठाकर भाग गए जबकि कैदियों एवं जेल सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़पों की भी खबर है। एसएसबी देश की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और वह नेपाल और भूटान के साथ भारत की खुली सीमा की सुरक्षा संभालती है। नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सीमांत बल हाई अलर्ट पर है और सीमा पार से भारत में प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है। साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups