Part of Building Collapses: ठाणे में इमारत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल 

Tue, Sep 09 , 2025, 03:37 PM

Source : Uni India

मुंबई: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के समीप मुंब्रा इलाके (Mumbra area) में सोमवार देर रात इमारत का एक हिस्सा गिरने (Part of building collapses) से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह घटना दौलत नगर के लकी कंपाउंड (Lucky Compound of Daulat Nagar) में रात 12 बजे के बाद हुयी जिसमें इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।

ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (disaster management cell) के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की दीवार का एक हिस्सा टूटकर पास की सड़क पर जा रही दो महिलाओं पर गिर गया। दोनों महिलाएं उसी इलाके के सना टावर की निवासी थीं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 

जहां बुजुर्ग महिला नाहिद जैनुद्दीन जमाली(62) को लाये जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी बहू इल्मा ज़ेहरा जमाली (26) का इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नगरपालिका अधिकारियों ने पहले ही इमारत को 'सी2बी' श्रेणी के अंतर्गत खतरनाक घोषित कर दिया था। एहतियात के तौर पर इमारत में रहने वाले सभी घरों को खाली कराकर इमारत को सील कर दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups