बुरे फंसे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार! आदिवासी हिंदू नहीं वाले वक्तव्य पर हंगामा, आदिवासी सांसदों ने की माफी मांगने की मांग

Fri, Sep 05 , 2025, 12:28 PM

Source : Uni India

बड़वानी: मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार (Opposition Umang Singar) के 'आदिवासी हिंदू नहीं' वक्तव्य पर पश्चिम निमाड़ क्षेत्र (Tribal MPs from West Nimar region) के आदिवासी सांसदों ने पलटवार करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। क्षेत्र के राज्यसभा सांसद प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और राष्ट्रीय नीति एवं शोध प्रभारी (ST) मोर्चा डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि आदिवासी हिंदू धर्म (Hindu religion) का अभिन्न अंग और सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रकृति पूजक और सनातन संस्कृति का वाहक हैं। डॉ सोलंकी ने कहा कि आदिवासी समाज पगड़ी बांधता है, हनुमान, भीलट देव, पीपल, तुलसी, जल अग्नि, वायु की पूजा करता है और यही हिंदुत्व है। उसकी संस्कृति और परंपरा हिंदुत्व के समान है।

उन्होंने कहा कि सिंगार को धर्म की व्याख्या करने का अधिकार किसने दिया। उनके वक्तव्य निंदनीय है और उन्हें पूरे देश के आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म में फूट डालने का प्रयास कर रही है।

 पटेल ने कहा कि भारत के संविधान में आदिवासी समाज को हिन्दू समाज का अभिन्न अंग माना गया तथा 1951 की जनगणना में भी इसी परिधि में हमारे आदिवासी समुदाय को गिना गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति के पूजक है और हिन्दू समाज के सभी त्यौहार जिसमे दीपावली, होली, दशहरा, रक्षाबंधन आदि सभी प्रकार के त्यौहार मनाते है। उन्होंने कहा कि श्री सिंगार जिस तरह से आदिवासी समाज को बरगलाने एवं बहकाने का काम कर रहे है , आदिवासी समाज इसको जान चुका है कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups