अमेठी: राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री की मां के बारे में हुई टिप्पणी को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। इसी क्रम में अमेठी में बृहस्पतिवार को भारी तादात में महिलाओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने हाथों में बेलन और कट आउट लेकर नारेबाजी कर रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में प्रयोग किए गए शब्दों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा के साथ साथ कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं द्वारा अमर्यादित टिप्पणी को गलत बताया जा रहा है।इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी के नेतृत्व में भारी तादात में महिलाएं सड़क पर उतर आई।
आक्रोशित महिलाएं देश के पीएम के मां के बारे में हुई टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए प्रदर्शन कर रही थी।महिलाएं अपने हाथों में कटआउट और बेलन लेकर प्रदर्शन कर रही थी।महिलाओं का काफिला भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के आवास से निकल कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया।
वहीं महिलाओं का नेतृत्व कर रही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि कांग्रेस के लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते है।इस तरह भला कौन किसी के मा को गाली देता है। देश के प्रधान मंत्री की मां जो अब इस दुनिया में नहीं है। उन्हें गाली देना बेहद शर्मनाक है। इस दौरान भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद के मंच पर जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के बारे में शब्द इस्तेमाल किए गए उसे लेकर पूरे देश की नारी शक्ति में गुस्सा है। वह गुस्सा आप अमेठी की नारी शक्ति में साफ तौर पर देख सकते हैं जो आज सड़कों पर उतरने को भी बस हुई है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसी के बयान से आहत लगभग दस हजार महिलाएं सड़क पर विरोध कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 05 , 2025, 08:55 AM