कांग्रेस को अपने गिरबान में झांकना चाहिए! गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जूली के कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाये

Wed, Sep 03 , 2025, 12:30 PM

Source : Uni India

जयपुर: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम (Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham) ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कानून व्यवस्था (law and order) को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाये गये आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। बेढ़म ने अपने बयान में कहा कि टीकाराम जूली (Tikaram Julie) प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं, मगर वह यह भूल गए की उनकी पार्टी के शासन काल में राजस्थान अपराधों का गढ़ बन गया था।

 महिला अत्याचार (women atrocities) में तो देश के अग्रणी प्रदेशों में राजस्थान की गिनती होती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता स्मार्ट मीटर को लेकर दोगला व्यवहार कर रहे हैं। उनकी सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश में डेढ़ करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का टेण्डर जारी किया गया था तथा लगभग साढ़े पांच लाख स्मार्ट मीटर लगा भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो चारा चोर की दोस्त बनी हुई हैं।

 कांग्रेस की चिंता जायज है, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी हैं और उसके नेताओं के पास मुद्दों की भारी कमी हो गई है। इसलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा से भाग रहे हैं, उन्हें रुककर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए। श्री जूली को वो समय याद करना चाहिए, जब नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें बोलने से उन्हीं की पार्टी के लोगों ने रोका था। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups