मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा समाज को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे-पाटिल ने मंगलवार शाम को यह कहते हुए अपना अनशन समाप्त किया कि राज्य सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। जरांगे ने अपनी जीत की घोषणा करते हुए अपने प्रदर्शनकारी समर्थकों से आज रात नौ बजे तक मुंबई की सड़कों को खाली करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी आठ में से छह प्रमुख मांगों को मंजूर कर लिया है। इससे पहले राज्य सरकार द्वारा गठित उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अनशन स्थल पर जरांगे से मुलाकात की और राज्य सरकार की ओर से तैयार प्रस्ताव का मसौदा पढ़ा। जरांगे ने घोषणा की हम जीत गए हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को लेकर एक घंटे में अपना अधिकारिक आदेश जारी करे।
उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारिक आदेश के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि सतारा संस्थान गजट की कानूनी दृष्टि से समीक्षा की जाएगी और उसे शीध्रता के साथ लागू किया जाएगा। सतारा संस्थान गजट पश्चिमी महाराष्ट्र से संबंधित है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकार के फैसले 15 दिन में लागू कर दिए जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 03 , 2025, 08:23 AM