Maratha reservation protests: मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन सोमवार तक जारी रखने की अनुमति दी!

Mon, Sep 01 , 2025, 07:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मुंबई पुलिस ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों को आज़ाद मैदान में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति सोमवार तक के लिए बढ़ा दी।

इस ऐतिहासिक स्थल पर आंदोलन तीन दिन पहले शुरू हुआ थ। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के लिए आज शाम छह बजे तक की अनुमति दी गई थी। प्रदर्शन आयोजकों द्वारा इस संबंध में औपचारिक अनुरोध किए जाने के बाद पुलिस ने समय सीमा बढ़ा दी। समय सीमा बढ़ाने के लिए किया गया वादा वही हैं जो श्री पाटिल ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करते समय किया था।

इस विरोध प्रदर्शन में पूरे महाराष्ट्र से हज़ारों समर्थक शामिल हुए हैं, जो शिक्षा और रोज़गार में मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इस बीच, पाटिल ने मीडिया को बताया कि कल से वह पानी पीना छोड़ देंगे क्योंकि सरकार उनकी माँगें नहीं मान रही है। हालाँकि, कार्यकर्ता ने कहा कि जब तक आरक्षण की माँग पूरी नहीं हो जाती, वह वापस नहीं लौटेंगे।

उन्होंने कसम खाई कि मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण मिलेगा, चाहे कुछ भी हो जाए और उन्होंने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे मुंबई नहीं छोड़ेंगे। आजाद मैदान के आसपास के इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups