Foreign exchange reserves decreased: विदेशी मुद्रा भंडार 4.386 अरब डॉलर घटा!

Fri, Aug 29 , 2025, 07:13 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.652 अरब डॉलर की गिरावट रही और यह 582.251 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 66.5 करोड़ डॉलर घटकर 85.003 अरब डॉलर रह गया।

विशेष आहरण अधिकार में 4.6 करोड़ डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) के पास आरक्षित निधि में 2.3 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और ये क्रमशः 18.736 अरब डॉलर और 4.731 अरब डॉलर पर रहे। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत चौथे स्थान पर है। मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से देश को आयात बिल के भुगतान में आसानी होती है। साथ ही रुपये में ज्यादा गिरावट की स्थिति में रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के पास हस्तक्षेप का भी मौका होता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups