Stalin Rahul Yatra: एक बार फिर भारत की लोकतांत्रिक लड़ाई का केंद्र बना बिहार : स्टालिन

Wed, Aug 27 , 2025, 09:17 PM

Source : Uni India

चेन्नई।  द्रविड मुनेत्र कषगम (DMK) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) ने बुधवार को कहा कि बिहार एक बार फिर भारत की लोकतांत्रिक लड़ाई का केंद्र बन गया है और यह देश के लोकतंत्र के अगले अध्याय को प्रकाशित करेगा। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में प्रमुख सहयोगी द्रमुक अध्यक्ष आज कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए। वह द्रमुक सांसद कनिमोझि के साथ खुली जीप में सवार हुए। यात्रा मेंगांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ओर राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव (leader Tejashwi Yadav) भी साथ रहे।

श्री स्टालिन ने कहा कि यह बिहार ही था जहां इंडिया गठबंधन का जन्म हुआ और इसी बिहार में भारतीय जनता पार्टी ( BJP) का अहंकार दफन हो जाएगा। यात्रा में अपने संबोधन की कुछ पंक्तियाँ सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्री स्टालिन ने घोषणा की कि भाजपा मतदाताओं को हटाकर या संस्थाओं पर कब्ज़ा करके जनता की शक्ति को कुचल नहीं सकती। उन्होंने कहा “बिहार एक बार फिर भारत की लोकतांत्रिक लड़ाई का केंद्र बन गया है। अपने भाइयों राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कॉमरेड दीपांकर भाकपा(माले) और प्यारी बहन प्रियंका गांधी के साथ खड़े होकर मैं घोषणा करता हूँ कि भाजपा मतदाताओं को हटाकर या संस्थानों पर कब्ज़ा करके जनता की शक्ति को कुचल नहीं सकती।” स्टालिन का यात्रा में स्वागत करते हुए श्री गांधी ने कहा कि उनकी उपस्थिति बिहार और पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की लड़ाई को मजबूत करती है। उन्होंने कहा “बिहार और मतदाता अधिकार यात्रा में आपका स्वागत है, मेरे भाई थिरु एम. के. स्टालिन। आपकी यहां मौजूदगी बिहार और पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करती है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups