Ganesh Chaturthi 2025: अब मुम्बई चा शेठ का दर्शन होगा आसान! खुली डबल-डेकर बस में हर गली में घूमेंगे बप्पा

Tue, Aug 26 , 2025, 12:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुम्बई। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) अब बेहद करीब है, बाप्पा के आगमन में सिर्फ एक ही दिन शेष हैं.  चुकी है मुम्बई मे गणेश चतुर्थी के त्योहार (festival of Ganesh Chaturthi) की तैयारी जोरों पर है क्योंकि अब इस महापर्व को बस एक ही दिन बचे हुए हैं. रेड चेरी एंटरटेनमेंट (Red Cherry Entertainment) के केयूर शेठ हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत जोश के साथ मनाते आए हैं। अपने 9वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, मुंबई चा शेठ (Mumbai Cha Seth 2025) अब तक के सबसे यादगार और अनोखे तरीके से यह उत्सव मनाने को तैयार है. मुंबई चा सेठ 2025 की थीम निराली है, इस बार बप्पा आ रहे हैं आपके घर... मुंबई की गलियों में आपके करीब. 

जी हां, देश मे पहली बार, गणपति बप्पा एक ही स्थान पर नहीं रहेंगे। बल्कि इस साल, वे घूमते रहेंगे. भारत की पहली खुली डबल-डेकर बस "हाईजैक इंडिया 2.0(Hijack India 2.0)" में सवार होकर मुंबई की गलियों और सड़कों पर अपना आशीर्वाद देने आएँगे। 2025 में बप्पा मुंबई की गलियों से गुज़रेंगे, लोगों को सीधे दर्शन देंगे, जिससे शहर भर के भक्तों के लिए उनसे जुड़ना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो जाएगा। इस साल, बप्पा आपके पास आ रहे हैं।

मोदकों की खुशबू और ढोल की धुन के बीच मुंबई शहर के सबसे बड़े गणपति उत्सवों में से एक - मुंबई चा सेठ - के दर्शन के लिए आप तैयार हो जाएं. रेड चेरी एंटरटेनमेंट द्वारा केयूर शेठ के नेतृत्व में बड़ी श्रद्धा के साथ आयोजित, मुंबई चा सेठ 2015 से मुंबई के गणेशोत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। दिल को छू लेने वाली पहल के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन, वर्षों से कभी न भूलने वाले उत्सव में बदल गया है - जिसे न सिर्फ इसकी भव्यता के लिए, बल्कि भक्ति की भावना के लिए भी सराहा जाता है.

पिछले 9 वर्षों में, मुंबई चा सेठ के दर्शन के लिए कई हस्तियाँ पहुंची हैँ, जिनमें हिंदुस्तानी भाऊ, मुनमुन दत्ता, सौम्या टंडन, राकेश बेदी, संग्राम सिंह, राखी टंडन, सुनील पाल, पूनम पांडे इत्यादि शामिल हैं। मुंबई चा सेठ की भव्य मूर्ति का अनावरण 27 अगस्त, 2025 को होगा तब तक आप अपने दिल खुले रखें और अपनी आरती की थालियाँ तैयार रखें, क्योंकि जब मुंबई चा सेठ आएंगे तो पूरा शहर एक बार फिर बोलेगा गणपति बप्पा मोरया! 

उल्लेखनीय है कि रेड चेरी एंटरटेनमेंट' मुंबई की प्रमुख आर्टिस्ट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो दस साल से इंडस्ट्री में अपनी सेवाएँ दे रही है। कंपनी के फाउंडर केयूर शेठ को इस इंडस्ट्री में उनके समर्पण के लिए मुंबई अचीवर्स अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। एक सफल व्यवसायी होने के साथ वह एक परोपकारी व्यक्ति और समाजसेवी भी हैं जो सोसायटी की भलाई के लिए काम करते रहते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups