Hartalika Teej Puja Vidhi 2025: हरतालिका के दिन इस विधि से पूजा करने पर आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा...

Mon, Aug 25 , 2025, 10:26 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Lord Mahadev is worshipped: हिंदू धर्म में भगवान महादेव की पूजा बड़ी ही श्रद्धा से की जाती है। पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई (Hartalika Teej celebrated) जाती है, इस बार यह व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बिना अन्न-जल के व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती (Lord Shiva and Mother Parvati) के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हरतालिका तीज के व्रत में पूजा से पहले कुछ विशेष तैयारियां करना आवश्यक माना जाता है। आइए जानें।

व्रत परंपरा
महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी आदि शुभ वस्तुएं पहनती हैं।
हरतालिका तीज की कथा सुनना और समूह में आरती करना शुभ माना जाता है।
व्रत वाले दिन स्नान करके स्वच्छ और पारंपरिक वस्त्र पहनें। पूजा के लिए घर की सफाई करें। शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें। यह व्रत निर्जला होता है, अर्थात दिन-रात जल नहीं पिया जाता। पूजा स्थल पर केले के पत्तों का मंडप बनाएं। शिव-पार्वती और गणेशजी की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करें। सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें। फिर शिव-पार्वती को स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र और श्रृंगार पहनाएं। पूजा सामग्री में बेलपत्र, धतूरा, सुहाग का सामान, फूल, फल और मिठाई शामिल करें। निर्जला व्रत का संकल्प लें और माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। कथा पढ़कर और आरती करके व्रत पूरा करें। अगली सुबह सूर्योदय के बाद ही व्रत खोलें। व्रत खोलने के लिए प्रसाद या हल्का सात्विक भोजन ग्रहण करें।

हरतालिका तीज का महत्व
हरतालिका तीज केवल व्रत और पूजा-पाठ का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में पवित्रता, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। इसलिए जो महिलाएं पूरी श्रद्धा से इस व्रत का पालन करती हैं, उनके वैवाहिक जीवन में सदैव सुख, समृद्धि और प्रेम बना रहता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह व्रत न केवल वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते को भी मजबूत बनाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bear Attacks: जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान, भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई
Trump New Claims : ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका, कहा ‘मुझे युद्ध रोकना पसंद है’
Trump Claims: ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया, रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि- अगर भारत तेल खरीदना बंद कर ... 
Ayodhya's ninth Deepotsav : अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में ‘दीप’ जला रही योगी सरकार! नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य
Weather Department Forecast : महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों का संकट गहराया, 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups