मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है और न ही उनके भविष्य की! छात्रों पर लाठीचार्ज बर्बरता और शर्मनाक : राहुल प्रियंका

Mon, Aug 25 , 2025, 12:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कर्मचारी चयन आयोग- एसएससी की परीक्षा (Staff Selection Commission exam) में गड़बड़ी किये जाने का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज को शर्मनाक करार देते हुए सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यह अन्याय तथा बर्बरता है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। गांधी ने कहा "रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज - शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है। युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था - रोज़गार और न्याय। मिली क्या। लाठियां।"

उन्होंने कहा "साफ़ है कि मोदी सरकार (Modi government) को न देश के युवाओं की चिंता है और न ही उनके भविष्य की। क्यों हो ये सरकार जनता के वोटों से नहीं वोट चुराकर सत्ता में आई है। पहले वोट चुराएंगे फिर परीक्षा चुराएंगे फिर नौकरियां चुराएंगे फिर आपका हक़ और आवाज़ दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों - आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी।अब वक्त डरने का नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने का है।"

श्रीमती वाड्रा ने कहा "दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे एसएससी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसे ठीक करने और युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों पर क्रूरता बरतने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।" गौरतलब है कि रामलीला मैदान में एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कल देर रात लाठी चार्ज कर कई युवाओं को हिरासत में लिया है। अभिनव.अभय

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups