रायपुर, 24 अगस्त (वार्ता)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bjp) की प्रदेश स्तरीय रणनीतिक बैठक 31 अगस्त को राजधानी रायपुर स्थित (Located in capital Raipur) कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thackeray) परिसर में होगी।
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ( General Secretary Shiv Prakash and State Incharge Nitin Navin) मौजूद रहेंगे तथा हाल ही में घोषित नए पदाधिकारियों को संगठन संचालन और कार्यपद्धति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, 36 संगठन जिलों और 476 मंडलों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा समेत वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
प्रदेश भाजपा ने हाल ही में 60 लाख से अधिक सदस्य जोड़कर सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव सम्पन्न कर 71 नए मंडल गठित किए गए हैं। इसी क्रम में 35 जिलों के साथ एक नया बिलासपुर ग्रामीण जिला भी बनाया गया है। नए जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों में अधिकांश को पहली बार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद यह प्रदेश स्तर की पहली बैठक होगी, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना को लेकर स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 24 , 2025, 11:04 AM