पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन (NDA Vice Presidential candidate CP Radhakrishnan) ने आज दिल्ली में बिहार और झारखंड के राजग सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करना और सांसदों से संवाद स्थापित करना था।
इस बैठक की जानकारी बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श किया गया। साथ ही राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने सांसदों से व्यक्तिगत संवाद भी किया और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण से अवगत कराया।
इकबाल ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। झारखंड के साथ उनका गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है, जिसे कई सांसदों ने भी स्वीकार किया है। बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सांसदों को संबोधित करते हुये राजग प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट रहने का आह्वान किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 22 , 2025, 07:32 AM