Thackeray brothers face defeat: बेस्ट सहकारी समिति के चुनाव में ठाकरे बंधुओं की करारी हार!

Thu, Aug 21 , 2025, 08:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: शिव सेना(उद्धव ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) की गठबंधन बेस्ट कर्मचारी सहकारी ऋण समिति चुनाव में 21 में से एक सीट भी जीतने में कामयाब नहीं हो पायी है। उल्लेखनीय है कि 'उत्कर्ष पैनल' के नाम से ठाकरे बंधुओं की गठबंधन ने इस चुनाव में 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था, लेकिन एक सीट भी नहीं जीत पाई।

परिवहन संघ के नेता शशांक राव की 'इंडिपेंडेंट पैनल' ने इस चुनाव में 21 में 14 सीटें जीत कर अग्रणी रही। महायुति द्वारा समर्थित 'साहकार समृद्धि पैनल' ने सात सीटों पर जीत हासिल की। साहकार समृद्धि पैनल का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद प्रसाद लाड कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि लगभग 15000 बेस्ट कर्मचारियों की इस समिति पर पिछले नौ सालों से ठाकरे की 'कामगार सेना' का दबदबा था, लेकिन फिर भी वर्षों बाद साथ आए ठाकरे बंधु करारी हार का सामना करना पड़ा।

विशेषज्ञों का कहना है कि बृह्न मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं की हार उनके लगातार घटते प्रभाव की ओर इशारा करता है, जिसे फिर से स्थापित करने के लिए दोनों भाई जुटे हुए हैं। शशांक राव ने जीत के बाद ठाकरे बंधुओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने लोग एक साथ आते हैं, अगर वे जनता और मजदूरों के हित को अनदेखा करते हैं तो हार का सामना करना पड़ेगा।”

राव ने कहा कि उनका संघ 1946 से सक्रिय है, लेकिन आज तक कोई राजनीतिक संबद्धता नहीं रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन व्यक्तिगत रुप से मेरा झुकाव वैचारिक रुप से भाजपा की ओर रहा है। उन्होंने कहा, “कर्मचारी संघ अक्सर मजदूरों के हित में राजनीतिक दलों से सहयोग प्राप्त करते हैं। हमें हमेशा फडणवीस और शेलार(आशीष) से सहयोग मिला है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups