North Indian politics: उत्तर भारत की राजनीति पर मुस्लिम लीग की नजर, 24 अगस्त को दिल्ली में कार्यालय खोलेगी!

Thu, Aug 21 , 2025, 08:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तिरुवनंतपुरम: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 24 अगस्त को नई दिल्ली में एक केंद्रीय कार्यालय खोलकर उत्तर भारत में अपनी राजनीति का विस्तार करने की योजना बना रही है। आईयूएमएल केरल और तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है। पार्टी के नये मुख्यालय का नाम क़ायद-ए-मिल्लत केंद्र है। जो आईयूएमएल के संस्थापक मुहम्मद इस्माइल साहब के नाम पर रखा गया है। जिन्हें क़ायद-ए-मिल्लत के नाम से जाना जाता है। वह संविधान सभा के सदस्य थे और बाद में संसद में भी रहे। नया पार्टी कार्यालय उत्तर भारत में पार्टी के संगठनात्मक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

लीग की यह पहल दक्षिण भारत से आगे अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने और अल्पसंख्यकों एवं हाशिए के समुदायों से संबंधित मुद्दों को उठाने की दिशा में अपनी भूमिका को मज़बूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। उत्तर भारत में पार्टी का आधार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद प्रो. बसीर अहमद खान ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस कदम से इस क्षेत्र में लीग की राजनीतिक प्रासंगिकता बढ़ेगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. खान ने कहा कि आईयूएमएल आगामी चुनावों में इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में एक 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाने के लिए तैयार है। दिल्ली कार्यालय का उद्घाटन आईयूएमएल के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups