तरनतारन उपचुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी!

Wed, Aug 20 , 2025, 07:36 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने पंजाब में तरनतारन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आगामी उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन (Special Summary Revision) के लिए कार्यक्रम जारी किया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) सिबिन सी ने बुधवार को बताया कि सारांश संशोधन एक जुलाई को अर्हक तिथि के रूप में मानते हुए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, एकीकृत मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दो सितंबर को, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि दो से 17 सितंबर तक, 25 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को किया जायेगा। सिबिन सी ने बताया कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष सारांश संशोधन के संबंध में पंजाब के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पहले ही विस्तृत सूचना जारी कर दी गयी है।

 उन्होंने कहा, “ चुनाव आयोग प्रत्येक पात्र मतदाता को नामांकन और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है। विशेष सारांश संशोधन यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है कि तरनतारन में उपचुनाव से पहले मतदाता सूची सटीक, समावेशी और पारदर्शी हो। हम तरनतारन के मतदाताओं से आग्रह करते हैं कि वे अपनी प्रविष्टियों का सक्रिय रूप से सत्यापन करें, यदि आवश्यक हो तो दावे या आपत्तियां दर्ज करें और सुधार और नामांकन के लिए इस अवसर का पूरा उपयोग करें। ”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups