Rising Crime Figures in Haryana: हरियाणा में वोट चोरी का खेल जल्द होगा बेनकाब: हुड्डा

Sat, Aug 16 , 2025, 02:47 PM

Source : Uni India

रोहतक: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Congress MP Deepender Hooda) ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार जनता के समर्थन से नहीं बल्कि साजिशन बनायी गयी है। हुड्डा ने शनिवार को रोहतक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार साजिशन बनायी गयी थी। राज्य में वोट चोरी का खेल खेला गया, जिसका पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha Rahul Gandhi) के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था की खामियों को आंकड़ों के साथ उजागर करने का काम चल रहा है।

उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध के आंकड़ों (Rising crime figures in Haryana) का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी के दावों पर सवाल उठाये और कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि हरियाणा सुरक्षित है, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर अपने बयानों के नीचे आयीं टिप्पणियां पढ़नी चाहिए, जिनमें हकीकत बयां की गयी हैं।” हुड्डा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि यह सुनियोजित षडयंत्र के जरिए सत्ता में आयी है। उन्होंने आजादी से पहले की कुछ विचारधाराओं का जिक्र किया, जो स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करती थीं और भाई को भाई से लड़वाती थीं। 

उन्होंने कहा, “ उस समय हमारी दो लड़ाइयां थीं—एक अंग्रेजों से, जो हम जीत गये, और दूसरी उस विचारधारा से, जो देश को तोड़ने का काम करती थी। आज भी उस विचारधारा से लड़ाई जारी है। कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद क्या सत्ताधारी दल ने अपना राजधर्म निभाया। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा था, तब सरकार ने दो बार सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन एक बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल नहीं हुए और वह बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups