गहलोत की सुर्खियां बटोरने की आदत पुरानी-पटेल

Sat, Aug 16 , 2025, 01:11 PM

Source : Uni India

जयपुर: राजस्थान में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल (Affairs Minister Jogaram Patel) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस के राजकीय कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए था लेकिन उन्हें तो राजनीति करनी है। सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है। पटेल ने अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जोधपुर में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जोधपुर एवं सीमावर्ती जिलों में उत्साह है। श्री गहलोत 15 साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्होंने जोधपुर को इस हक से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता से ईर्ष्या होना स्वाभाविक है। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर हुआ अद्भुत ड्रोन शो सालों तक याद किया जाएगा। 

उस शो की चमक से बॉर्डर पार भी कइयों की आंखें चोंधिया गई हैं लेकिन राजनीति करने से कभी नहीं चूकने वाले इस मौके पर भी बाज़ नहीं आए। पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत होता है लेकिन श्री गहलोत ने साल 2023 में राजकीय कार्यक्रम को घोषणा दिवस बना दिया था और एक करोड़ महिलाओं को स्मार्टफ़ोन देने की घोषणा की थी लेकिन लोगों को कुछ नहीं मिला पटेल ने जोधपुर में रेजिडेंसी रोड पर हुई दुर्घटना में एक बच्चे की मृत्यु को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई है। 

इस घटना को मुख्यमंत्री के जोधपुर प्रवास से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सांसद एवं विधायक को पीड़ित परिजनों के पास भेजा। सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है। वहीं जोधपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डंपर ड्राइवर को निरूद्ध कर डंपर को जब्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups