मुंबई। मुंबई में दादर कबूतरखाना के पास बुधवार को कबूतरों को खाना खिलाने के पूर्ण प्रतिबंध (Complete ban) की मांग कर रहे मराठी एकता समिति के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दादर थाने में बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों (protesters) ने पुलिस के पक्षपाती रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि छ: अगस्त को पुलिस कहाँ थी जब जैन समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे? उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कबूतरों को खाना खिलाने का मुद्दा अब सार्वजनिक स्वास्थ्य (health) के बजाय राजनीतिक हो चुका है। जैन समुदाय और भारतीय जनता पार्टी के विधायक कबुतरखाना पर कबुतरों को खाना खिलाने के प्रतिबंध को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, जबकि मराठी नेता प्रतिबंध को जारी रखने की मांग कर रहे हैं। मराठी नेताओं का मानना है कि लोगों का स्वास्थ्य सबसे अधिक जरुरी है।
मराठी एकता समिति के नेता प्रमोद परते (leader Pramod Parte) ने राज्य के गृह मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, “कानून व्यवस्था की यह असफलता मंत्री महोदय के कारण ही है। इसी तरह की समान कार्रवाई छ: अगस्त को क्यों नहीं कि गई जब जैन समुदाय के लोग उच्च अदालत, सरकार और बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) के आदेशों का उल्लंघन कर कबूतरों को खाना खिला रहे थे।” मराठी एकता समिति के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख ने भी इसी तरह का सवाल सरकार से पूछा, “न्यायलय ने कबूतरखाने में अनाज को प्रतिबंंधित कर दिया है, लेकिन फिर भी जैन समुदाय के लोग जबरदस्ती कबूतरों को खाना खिला कर न्यायलय के आदेश का उल्लंघन कर रहे थे। तब पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? हम न्यायलय के आदेश के पक्ष में हैं फिर भी हम पर कार्रवाई की जा रही है।” बीएमसी ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कबूतरों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बीच पुलिस ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद गिरफ्तार लोगों को छोड़ दिया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 13 , 2025, 08:42 PM