राहुल और तेजस्वी को विरासत में चाहिए सत्ता : सुमन!

Sun, Aug 10 , 2025, 07:39 PM

Source : Uni India

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन (Dr. Santosh Suman) ने आज आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को विरासत में सत्ता चाहिए, इसीलिए इन दोनों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता पर भरोसा नहीं है।

सुमन ने कहा कि गांधी और तेजस्वी दोनों में सत्ता हासिल करने की व्याकुलता इसलिए है कि इनका मानना है कि वे देश एवं प्रदेश पर राज करने के लिए ही पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी की सोच है कि उनके नाना, दादी और पिता इस देश के प्रधानमंत्री रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के पद पर उनका उत्तराधिकार है। वहीं, तेजस्वी की भी सोच है कि उनके माता, पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हैं, दूसरा कोई इस पद पर कैसे बैठ सकता है। हम अध्यक्ष ने कहा कि  गांधी और  तेजस्वी वंश परम्परा वाले राजतंत्र के मुग़लते से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं, इसीलिए इन्हें लोकतंत्र, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाएं और जनता पर कोई भरोसा एवं विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता एवं अविश्वास का माहौल बनाकर इन्हें सत्ता चाहिए। सुमन ने कहा कि आधारहीन, अतार्किक मुद्दों पर हंगामा खड़ा करना, अराजकता को बढ़ावा देना, संवैधानिक संस्थाओं को नकारना तथा आरोपों की राजनीति का इनका मूल मकसद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups