Ladki Bahin scheme: रक्षा बंधन से पहले लाड़की बहिण योजना के तहत 1500 रुपये मिलेंगे: महाराष्ट्र सरकार

Thu, Aug 07 , 2025, 06:00 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने आगामी रक्षा बंधन त्योहार (Raksha Bandhan festival) के मद्देनज़र मुख्यमंत्री लाड़की बहिण योजना (Ladki Bahin Yojana) के तहत पात्र बहनों के खातों में 9 अगस्त से पहले जुलाई महीने की राशि 1500 रुपये जमा करने का फैसला किया है। इसके लिए कुल 746 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोरहे (Dr. Neelam Gorhe) ने कहा, "ये शुरुआत सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो मानवीय मुल्यों और सामाजिक न्याय की भावना से प्रेरित है।" डॉ. गोरहे ने कहा कि विधायक प्रवीण दारेकर के नेतृत्व में और मुंबई जिला केंद्र सहकारी बैंक के सहयोग से महिला खाता धारकों को लोन दिलवाने, नया व्यापार शुरु करने के मौके और बाजार से संपर्क बनाने में पूरा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समुहों को मजबूत करना, स्वरोजगार को बढावा देना और स्थानीय उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देना है। इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता की और बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इससे संबंधित कार्यकर्मों के लिए पूरे महाराष्ट्र के सभी जिलों में शिव सेना ने सहकारी बैंकों के साथ महिलाओं के आत्म-रक्षा समुहों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। डॉ. गोरहे ने कुछ राजनीतिक विरोधियों द्वारा योजना को खत्म किये जाने के दावे की गलत जानकारी फैलाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में लाभार्थियों ने इस योजना में अपार विश्वास दिखाया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को इससे लाभ हुआ है, जिससे उनका आत्मविश्वास और वित्तीय क्षमता दोनों बढ़ी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups