सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं पिछली सरकारें: योगी

Wed, Aug 06 , 2025, 02:39 PM

Source : Uni India

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति (Politics of appeasement) करने वाली पिछली सरकारें सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। बरेली में 2264 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं (development projects) का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अवसर पर उन्होने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को बदनाम करने की साजिश रचते हैं, लेकिन समाज की जागरूकता और प्रशासन की तत्परता से ऐसे तत्व विफल हो जाते हैं। यह यात्रा अब सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। बरेली में लाखों श्रद्धालुओं ने नाथ गलियारे में जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की, जो शहर की नई पहचान बन रही है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टैबलेट प्रदान किये। योगी ने कहा कि लोगों की भावनाओं के वितरीत कांवड़ यात्रा को बदमान करने का कुत्सित प्रयास किया गया, लेकिन आज कांवड़ यात्रा की सफलता जागरुक समाज और बेहतरीन कानून-व्यवस्था से उन लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डबल इंजन की भाजपा सरकार विरासत को विकास के साथ जोड़ कर काम कर रही है।

 2017 से पहले बरेली हर तीसरे महीने दंगों की आग में जलता था, अब वह नाथ कॉरिडोर और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब किसी योजना में जाति, मजहब या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। यह नया भारत है, जो सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। आज बरेली में तेजी के साथ विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups