संसद में मिलकर उठाएंगे जनता के मुद्दे : राहुल गांधी

Tue, Aug 05 , 2025, 02:16 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha Rahul Gandhi) ने कहा है कि मंगलवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन (opposition India Alliance) के दलों के नेताओं की संसद भवन परिसर (Parliament House complex) में बैठक हुई जिसमें मिलकर जनता के मुद्दों को उठाने पर चर्चा की गयी। बैठक में एक न्यायाधीश की गांधी पर की गई टिप्पणी पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीमाओं की रक्षा का मामला भी उठा और कहा गया कि सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में विफल रही है। गांधी ने सोशल मीडिया फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा "आज संसद में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल हुआ। हम मिलकर जनता के हक़ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदन में आवाज़ उठाते रहेंगे।"

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बैठक में उठाये गये मुद्दों की जानकारी दी और कहा कि आज सुबह संसद में सदन के नेताओं की बैठक में उच्चतम न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर की गई टिप्पणी पर चर्चा की गयी। पार्टी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता इस बात पर सहमत हुए कि वर्तमान न्यायाधीश ने एक असाधारण टिप्पणी की है जो राजनीतिक दलों के लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर टिप्पणी करना राजनीतिक दलों, विशेषकर विपक्ष के नेताओं, की ज़िम्मेदारी है। इन नेताओं ने कहा "जब कोई सरकार हमारी सीमाओं की रक्षा करने में इतनी बुरी तरह विफल हो जाती है, तो उसे जवाबदेह ठहराना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups