राहुल गांधी का बयान सरकार से चीन मुद्दे पर उचित कार्रवाई की अपील के रूप में था - गहलोत

Tue, Aug 05 , 2025, 07:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर उनकी वकालत करते हुए कहा है कि उनका बयान सरकार से इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की अपील के रूप में था। गहलोत ने सोमवार रात अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी ने कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की। गलवान में चीनी घुसपैठ और झड़प जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए, की जानकारी पहले से सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। चीन द्वारा भारत में लगभग 2000 किलोमीटर तक की घुसपैठ और उससे संबंधित स्थानों की जानकारी भी इंटरनेट और मीडिया में विश्वसनीय स्रोतों पर उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी समय-समय पर चीनी घुसपैठ को लेकर चिंता जताते रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद 2023 में लद्दाख का दौरा किया था। उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी चीनी घुसपैठ की शिकायत की थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने भी चीनी आक्रामकता में हमारे सैनिकों की शहादत को स्वीकार किया है। राहुल गांधी का बयान सरकार से इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की अपील के रूप में था।

गहलोत ने कहा कि चूंकि यह उस समय एक ज्वलंत मुद्दा था इसलिए सरकार को स्वयं आगे आकर इस विषय पर संसद में चर्चा करनी चाहिए थी ताकि देश को विश्वास में लिया जा सके परन्तु ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का सबसे बड़ा स्वरूप होता है देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देना। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी एवं उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भारत के लिए बलिदान दिया है। राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर देश के आमजन की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का काम किया। उनसे बड़ा देशभक्त कौन हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups