मराठी भाषा एवं अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए राउत ने किया निशिकांत पर पलटवार, कहा- वे केवल पैसा कमाने के लिए महाराष्ट्र आए हैं

Mon, Aug 04 , 2025, 04:10 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sanjay Raut on Nishikant Dubey: शिवसेना (UBT) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Rajya Sabha member Sanjay Raut) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) पर मराठी भाषा एवं अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि वह केवल पैसा कमाने के लिए महाराष्ट्र आए, क्योंकि उनके अपने राज्य झारखंड में न तो कोई नौकरी है और न ही कोई व्यवसाय। राउत ने दुबे के उस बयान के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

दुबे ने मुंबई के मतदाताओं की जनसांख्यिकी का हवाला देते हुए दावा किया था कि मुंबई की केवल 30 प्रतिशत आबादी मराठी बोलती है, जबकि 30 प्रतिशत हिंदी, 2.5 प्रतिशत राजस्थानी और बाकी गैर-मराठी हैं। इसी आधार पर उन्होंने ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व वाली भाषा-आधारित राजनीति के पतन की भविष्यवाणी की।

राउत ने पलटवार करते हुए कहा , “ दुबे को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। वह अक्सर मराठी भाषा के खिलाफ बोलते हैं, जो केवल भाषाई नहीं, बल्कि पहचान का मामला है। फिर भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र के लिए अपनी जान देने वाले 106 शहीदों में दुबे या चौबे उपनाम वाला एक भी व्यक्ति नहीं है। उनके जैसे लोग केवल पैसा कमाने के लिए यहां आते हैं। वे मराठी लोगों का शोषण करते हैं और महाराष्ट्र को लूटते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups