Devendra Fadnavis: कर्नाटक सरकार न बढ़ाए अलमाटी बांध की ऊंचाई; फडणवीस का सुझाव!

Fri, Aug 01 , 2025, 07:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को यहां कहा कि अगर कृष्णा नदी पर बने अलमाटी बांध का जल भंडारण स्तर बढ़ाया जाता है तो इससे सांगली और कोल्हापुर जिलों सहित महाराष्ट्र में कृष्णा नदी के किनारे के क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

फडणवीस ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से अनुरोध किया कि कर्नाटक सरकार को बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाने का निर्देश देना चाहिए। फडणवीस ने अलमाटी बांध के बैकवाटर, नदी में गाद के जमाव और बैराजों के निर्माण से उत्पन्न संभावित बाढ़ की स्थिति के बारे में स्थानीय नागरिकों की परेशानी एवं चिंताओं से भी उन्हें अवगत कराया।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की को अलमाटी बांध के बैकवाटर के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए सिमुलेशन और हाइड्रोडायनामिक्स विधियों का उपयोग कर अध्ययन करने का कार्य सौंपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और तब तक बांध की ऊंचाई बढ़ाने का कोई भी निर्णय विवेकपूर्ण नहीं होगा।

कर्नाटक सरकार द्वारा अलमाटी बांध का जलस्तर 519.6 मीटर से बढ़ाकर 524.256 मीटर करने के फैसले पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस वृद्धि से सांगली और कोल्हापुर जिलों में हर साल आने वाली बाढ़ की स्थिति और बिगड़ जाएगी और निवासियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अलमाटी बांध से छोड़े गए पानी के कारण कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदियों में गाद का जमाव बढ़ गया है जिससे नदियों की जलवहन क्षमता कम हो गई है और बाढ़ के पानी का बहाव धीमा हो गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups