प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश,दिखाया काशी प्रेम

Sun, Feb 27 , 2022, 06:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाराणसी,27 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र काशी से कितना स्नेह रखते है। इसका नजारा रविवार को फिर दिखा। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित बूथ विजय सम्मेलन में आने के पहले विभिन्न जनसभाओं में भाषण के चलते उनका गला बैठ गया था। थकान भरे लम्बे सफर और गले में पीड़ा के बावजूद प्रधानमंत्री ने काशी और यहां के नागरिकों पर जमकर स्नेह लुटाया। पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने हर—हर महादेव के परम्परागत उद्घोष कर भोजपुरी में कहा कि जैसे आप लोगन 2014, 2017 और 2019 में साथ देहला वैसे ही 2022 में आप सबके सहयोग मिली। उन्होंने पूरे अधिकार के साथ कहा कि काशी-अयोध्या से शुरू विकास यात्रा तभी पूरी होगी जब भाजपा की सरकार फिर बनेगी। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में राजनीति को लेकर अपना लक्ष्य भी साफ कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। ये एक-दो दिन की रिहर्सल नहीं, एक दो साल का कोर्स नहीं है, बल्कि सेवा एक महायज्ञ है, जो जीवन की आखिरी सांस तक अनवरत चलते रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने स्व.डोमराजा जगदीश चौधरी को याद कर कहा कि उनकी कमी महसूस हो रही है। उनका स्नेह ऐसा रहता था कि मैं अभिभूत हो जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाशविरात्रि पर लाखों भक्त आएंगे। बाहर से आने वाले भक्तों की हमें सेवा करनी है। पिछली सरकारों ने बनारस को विकास से वंचित रखकर लोगों को परेशान किया। उनकी धारणा था कि बनारस बदहाल रहा है, ऐसे ही बदहाल रहेगा। उन्होंने कहा कि आज बनारस बदल रहा है। काशी की गरिमा के अनुसार काशी बन रहा है। बाबा विश्वनाथ और गंगा एक साथ जुड़े हैं। गंगा के घाट स्वच्छ हो रहे हैं। लोग गौरव के साथ बनारस के सुंदरीकरण की तस्वीरें डालते हैं तो अच्छा लगता है।
उन्होंने महाशिवरात्रि (mahashivratri) पर नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवाभाव का संदेश देकर कहा कि महापर्व शिवरात्रि आने वाली है। पूरे देश से लोग काशी आएंगे। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोग घंटों तक लाइन में लगते हैं। काशी में आए बाबा के भक्त बाबा के ही रूप होते हैं। हमें इसी भाव के साथ हर श्रद्धालु की सेवा करनी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups