गोरखपुर-बस्ती मण्डलों में 19 जनसभा, एक रोडशो करेंगे सीएम योगी

Sat, Feb 26 , 2022, 10:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गोरखपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र में चुनावी सक्रियता बढ़ चुकी है। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। उसका खाका तैयार है। सीएम योगी गोरखपुर को केंद्र बनाकर छठें और पांचवें चरण का चुनाव प्रचार करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रमों के मुताबिक योगी गोरखपुर-बस्ती मंडल को कवर करने के लिए 19 जनसभाओं के साथ एक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी इससे अलग होगी।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम:-
26 फरवरी

- फाजिलनगर 03 बजे जनसभा
- पिपराइच 04 बजे जनसभा
- गोरखपुर ग्रामीण 05 बजे जनसभा
- गोरखपुर शहर 07 बजे जनसभा
27 फरवरी
- कैम्पियरगंज 11:30 बजे जनसभा
- कपिलवस्तु 12:30 बजे जनसभा
- डुमरियागंज इटवा 1:30 बजे जनसभा
- सहजनवा खजनी 4:30 बजे जनसभा
28 फरवरी
- पिपराइच कैम्पियरगंज 11:15 बजे जनसभा
- सिसवा 12:15 बजे जनसभा
- रुद्रपुर बरहज 1:15 बजे जनसभा
- चिल्लूपार 2:15 बजे जनसभा
- घनघटा 3:15 बजे जनसभा
- गोरखपुर शहर 4 बजे रोड शो
पहली मार्च
- सलेमपुर भाटपाररानी 11:30 बजे जनसभा
- पथरदेवा 12:30 बजे जनसभा
- गोरखपुर ग्रामीण चौरीचौरा 01:30 बजे जनसभा
- बांसगांव 02:30 बजे जनसभा
- खलीलाबाद 03:30 बजे जनसभा
- गोरखपुर ग्रामीण सहजनवा 04:30 बजे जनसभा

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups