भूमिपुत्रों के खिलाफ अन्याय की लड़ाई लड़ रही है भाजपा, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक 

Fri, Feb 25 , 2022, 10:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विपक्ष नेता फड़नवीस, चंद्रकांत पाटील,शेलार,दरेकर, मुनंगटीवार सहित अन्य सदस्य बैठक में शामिल 
महानगर संवाददाता, मुंबई।
केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्ष नेताओं पर की जा रही कारवाई पर बोलना ठीक नहीं है क्योंकि जांच शुरू है.जांच के बाद सच्चाई जरूर बाहर आएगी।मुंबई मनपा की 40 हजार करोड़ के बजट में मुंबई के भूमिपुत्रों का पैसा है क्योकि उन्होंने टैक्स दिया है मनपा की सत्ताधारी उसमे  घोटाला करती है तो भूमिपुत्र तो सवाल उठाएंगे। भूमिपुत्रों की असली लड़ाई उन भ्रष्टाचारियों  के खिलाफ है जो अपने भूमिपुत्र द्वारा दिए गए टैक्स मेंहुए  भ्रष्टाचार के खिलाफ  भाजपा लड़ाई लड़ रही है.शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील (Chandrakant Patil) की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई.बैठक के बाद पत्रकारों बातचीत करते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने यह बात कही.
बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीति और संगठन को लेकर चर्चा 
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की जानकारी देते हुए आशीष शेलार ने बताया कि बैठक में मौजूदा राज्य की राजनीति,किसानों,और आम जनता की गंभीर समस्याओं और पार्टी के संगठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें तय किया गया कि कोरोना कला में हुए  किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं की आर्थिक नुकसान के बाद उसके  उत्थान करना राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों की प्राथमिकता थी.लेकिन सरकार ऐसे गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देने की बजाय सत्ताधारी पार्टियां विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर महत्वपूर्ण मुद्दे से जनता को भटकाने का काम कर रही है जिसे भाजपा जनता को बताएगी।
न खाऊंगा न खाने दूंगा भाजपा का मंत्र  
शेलार विपक्षियों को आड़े हाथो लेते हुए  कहा कि साल 2014 से प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में हमने लोगों से वादा किया है कि हम न खाएंगे और न खाने  देंगे। इसलिए 2014 से केंद्र सरकार ने कानून में चरणबद्ध बदलाव का कार्यक्रम, काले धन पर अंकुश लगाने की योजना,बनाई है  इन सभी का  इस्तेमाल देश से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए किया जा रहा है इसी के तहत कानून  में संशोधन और फिर चरणबद्ध कार्रवाई की योजना बनाई है। इसलिए, इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार करने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है,।
भ्रष्टाचार, अपराध पर सरकार का पूर्णकालिक खर्च
भाजपा विधायक शेलार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आदिवासी आश्रम स्कूलों और  विकास  बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाय  महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार  एकमात्र चीज पर काम कर रही है,वह है भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के समर्थन में पूरा समय देना। यह  दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है.भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस,पूर्व मंत्री सुधीर मुनंगटीवार, विधानपरिषद में विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री आशीष शेलार,पंकजा मुंडे,प्रदेश महामंत्री श्रीकांत भारतीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups