वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर संवेदना व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी आतंकवादी हमले पर राष्ट्रपति की ओर से शोक व्यक्त किया।
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने संदेश में कहा, “कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर आयी है। अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं सभी के साथ हैं।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 23 , 2025, 07:20 AM