Mass shooting case in Walmart store : अमेरिकी राज्य टेक्सास (US state of Texas) के एल पासो में वॉलमार्ट (Walmart in El Paso) में 2019 में हिस्पैनिक प्रवासियों को निशाना बनाकर किए गए हमले में 23 लोगों की हत्या करने वाले शूटर पैट्रिक क्रूसियस (Patrick Crusius) को सोमवार को राज्य की अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद मौत की सजा नहीं दी जाएगी। इसके बजाय, उसे लगातार 23 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
एल पासो डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेम्स मोंटोया के कार्यालय ने पिछले महीने क्रूसियस को मौत की सजा से बचने के लिए दलील पेश की थी। 3 अगस्त, 2019 को, संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास के एल पासो में वॉलमार्ट स्टोर में सामूहिक गोलीबारी (Mass shooting case in Walmart store) हुई। बंदूकधारी, 21 वर्षीय पैट्रिक वुड क्रूसियस (Patrick Wood Crusius) ने 45 लोगों को गोली मार दी, जिसमें 23 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए थे।
मोंटोया ने उस समय कहा कि उनका व्यक्तिगत रूप से मानना है कि क्रूसियस को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, लेकिन मृत्युदंड से मुकदमे में और भी देरी होगी, उन्होंने कहा कि अधिकांश पीड़ित परिवार केवल मामले को बंद करना चाहते हैं।
क्रूसियस को दोषी ठहराए जाने के बाद उसके संघीय मुकदमे में 2023 में 90 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 2019 का अमेरिका में सबसे घातक गोलीबारी की घटनाओं में से एक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 22 , 2025, 12:39 PM