केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलने पर मलिक के खिलाफ ईडी ने की कार्रवाई: पटोले

Wed, Feb 23 , 2022, 04:50 AM

Source : Uni India

पुणे, 23 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) लगातार केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और उन्हें बेनकाब कर रहे थे, इसलिए बदले की भावना से प्रेरित होकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि वह श्री मलिक के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि श्री मलिक के खिलाफ की गयी कार्रवाई से चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो भी केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा सकती है।
उन्होंने कहा, “ यह भाजपा सरकार का नया तौर-तरीका है। असंतोष को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम केंद्र में सत्ता के नशे में धुत भाजपा सरकार द्वारा दमन के ऐसे कृत्यों से सामूहिक रूप से लड़ेंगे। यह सब महाराष्ट्र को बदनाम करने और राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन, इस राज्य के लोग सब कुछ देख रहे हैं और वे उन्हें सबक सिखाएंगे। ”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups