More than 300 civilians killed: सूडान के विस्थापित शिविर पर हमलों में 300 से अधिक नागरिक मारे गए: संयुक्त राष्ट्र

Tue, Apr 15 , 2025, 07:41 PM

Source : Uni India

खार्तूम। सूडान के अकालग्रस्त ज़मज़म विस्थापन (famine-hit Zamzam displacement) शिविर पर हुए हमलों में 300 से अधिक नागरिक मारे गये। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के विशेषज्ञों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने कहा कि वह ज़मज़म और अबू शौक विस्थापन शिविरों और उत्तरी दारफ़ुर के एल फ़शर शहर में शुक्रवार और शनिवार को भीषण हमलों के बाद बड़े पैमाने पर हताहतों और विस्थापन की रिपोर्टों से गंभीर रूप से चिंतित है।

ओसीएचए ने कहा, “स्थानीय सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों में 300 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के समन्वय कार्यालय के 10 कार्यकर्ताओं सहित 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। यह ओसीएचए कार्यकर्ता रिलीफ इंटरनेशनल एनजीओ के जमजम कैंप में चल रहे केंद्रों में बचा हुआ एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र था। यह लोग इसी स्वास्थ्य केंद्र में काम रहे थे।” संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने कहा कि हमलों में कम से कम 23 बच्चे मारे गए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल कहा कि श्री गुटेरेस ने हत्याओं की निंदा की है।

श्री दुजारिक ने कहा, सूडान में हमारे मानवीय और स्थानीय सहयोगी क्लेमेंटाइन एनक्वेटा-सलामी ने भी इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस हिंसा को तुरंत खत्म करने तथा आम लोगों एवं मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करने की अपील की है। इन हमलों के दोषियों पर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिये।”
विशाल ज़मज़म शिविर उत्तरी दारफ़ुर राज्य की राजधानी और आर्थिक केंद्र एल फ़शेर से लगभग 15 किमी दक्षिण में है। यह अबू शौक शिविर शहर के किनारे पर है। फरवरी में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ज़मज़म और अबू शौक शिविरों में अकाल की जैसी स्थिति है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups