Plane carrying six people: छह लोगों को ले जा रहा विमान न्यूयॉर्क में दुर्घटनाग्रस्त

Sun, Apr 13 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में छह लोगों को लेकर जा रहा एक विमान (plane) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया , “विमान मित्सुबिशी एमयू-2बी (Mitsubishi MU-2B) शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:15 बजे के आसपास न्यूयॉर्क के कोपेक के पास एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान न्यूयॉर्क के हडसन में कोलंबिया काउंटी हवाई अड्डे के लिए जा रहा था। विमान में छह लोग सवार थे।”

रॉयटर्स ने उन्हीं विमानन अधिकारियों और स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले सप्ताह अमेरिका में कम से कम कई हवाई दुर्घटनाएँ हुई हैं जिनमें लोग हताहत हुए हैं। न्यूयॉर्क के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोग मारे गए, और फ्लोरिडा में सेसना 310 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोग मारे गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups