Nigeria new policy: वीजा डिफॉल्टरों की खैर नहीं! नाइजीरिया वीजा डिफॉल्टरों पर प्रतिदिन 15 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाएगा

Sat, Apr 12 , 2025, 11:28 AM

Source : Uni India

अबुजा। नाइजीरिया एक नई नीति (new policy) लागू करेगा, जिसके तहत अगस्त से वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वाले यात्रियों पर प्रतिदिन 15 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्री ओलुबुनमी टुंजी-ओजो (Home Affairs Minister Olubunmi Tunji-Ojo) ने दक्षिण-पश्चिमी राज्य लागोस (southwestern state of Lagos) में मीडिया को बताया कि अगस्त में नाइजीरिया वीजा नीति 2025 (Nigeria Visa Policy 2025) के पूर्ण रूप से प्रभावी होने के बाद डिफॉल्टरों (visa defaulters) को देश में दोबारा प्रवेश करने पर पांच साल या उससे अधिक समय के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।

टुंजी-ओजो ने कहा कि दंड आधिकारिक तौर पर मई में शुरू होंगे, लेकिन अगस्त तक तीन महीने की छूट अवधि होगी, जिसके दौरान वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वालों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई दंड प्रणाली का लक्ष्य नाइजीरियाई वीज़ा के दुरुपयोग को रोकना है और जो यात्री तीन महीने से अधिक समय तक रुकेंगे, उन्हें पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। 

जो लोग अपने वीज़ा की समाप्ति के बाद एक साल या उससे अधिक समय तक रुकेंगे, उन्हें 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह अनुपालन की गारंटी, जिम्मेदार प्रवास को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया आव्रजन सेवा को दंड लागू करने का अधिकार दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups