सभी मिलकर कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी : अरविंद केजरीवाल

Mon, Feb 21 , 2022, 04:46 AM

Source : Uni India

लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए आयोजित जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ये राहुल गांधी, प्रियंका, अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी सभी मिलकर कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। क्या मैं आतंकवादी हूं, आप बतायें।
कैसरबाग में जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने पांच वर्षो में जो कार्य किये वो गिना नहीं सकते। अगर कार्य गिनाने के लिए होते तो अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहते। कोई आतंकवादी विकास कार्य करता है। मैंने पूछा, मैंने क्या आतंकवाद कर दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने इनकम टैक्स की रेड करायी, ईडी की रेड करायी। मैंने कहा क्या कुछ मिला, तो उन्होंने कहा कुछ नहीं मिला। एक कवि है, गाजियाबाद में रहता हैं वो कहता है कि मैं आतंकवादी हूं। प्रधानमंत्री जी सीबीआई, ईडी सभी बंद कर दो, उसी कवि को ही रख लीजिए।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए कहा कि दिल्ली में हमने दस लाख नौकरियां दी है। यहां यूपी में कितने लोगों को नौकरी मिली। यूपी का बजट ज्यादा है, दिल्ली का कम है फिर भी विकास कार्य कराये। बजट का पैसा कहां गया, ये पैसा कहां गया। उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आया हूं। दिल्ली जो भी विकास दिख रहा है, उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मैंने जो विद्यालय बनाये हैं तो योगी जी ने यूपी में कितने विद्यालय बनाया। मैंने तीन यूनिवर्सिटी बनायी तो कितने नई यूनिवर्सिटी बनी यूपी में, क्या योगी जी ने सिर्फ मूर्ख बनाया। 24 घंटे बिजली और मुफ्त बिजली सिर्फ हम कर सकते हैं, दूसरा नहीं कर सकता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups