बाराबंकी 21 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे उत्तर प्रदेश में बदलाव होना निश्चित है। 32 सालों से जनता सभी पार्टियों को देख चुके हैं और अब कांग्रेस को मौका देना चाहते हैं।
जैदपुर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये सचिन पायलट ने कहा कि योगी सरकार की नींव हिल चुकी है जिसको कमजोर करने का काम पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया है। पिछले तीन सालों में हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर और जहां-जहां अत्याचार- उत्पीड़न हुआ, उस जगह पर वह सबसे पहले पहुंची और जनता की आवाज को उठाया है। इससे प्रदेश सरकार हिल गई है। उन्होने विश्वास जताते हुये कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर बदलाव होना तय है। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर होने वाला है। महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार नियंत्रण नहीं बना पाई है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस को मौका देना चाह रही हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 21 , 2022, 04:39 AM