विपक्षी एकजुटता का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा: देवेंद्र फडणवीस

Mon, Feb 21 , 2022, 11:44 AM

Source : Uni India

मुंबई, 21 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि विपक्षी एकता का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इससे पहले लोकसभा तथा अन्य प्रदेशों में इस तरह का प्रयास किया जा चुका है, जो बेअसर साबित हुआ।
देवेंद्र फडणवीस ने औरंगाबाद में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मुंबई में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात आम बात है। इस तरह अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वे भी मुलाकात करते थे। इस मुलाकात को लेकर विपक्षी एकता की जो चर्चा जा रही है, वह बेमतलब है। तेलंगाना में भाजपा आगामी चुनाव में नंबर वन पक्ष बनने जा रही है। यहां भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने वाली है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्षी एकता का प्रयास पिछले कई वर्षों से हो रहा है। कई प्रदेशों में चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने एक होकर भाजपा का सामना करने का प्रयास किया लेकिन भाजपा नंबर वन पार्टी बनी रही। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्य सरकार बदले की कार्रवाई के तहत भाजपा नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के इस प्रयास को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups