New ambassador: पुतिन ने अमेरिका में नए राजदूत की नियुक्ति की!

Thu, Mar 06 , 2025, 08:10 PM

Source : Uni India

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने श्री अलेक्जेंडर डार्चीव को अमेरिका में नया राजदूत नियुक्त किया है। रूस के आधिकारिक पोर्टल पर गुरुवार को पोस्ट किये गये आदेश में यह जानकारी दी गयी। डार्चीव ने इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय में उत्तरी अटलांटिक विभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया था।

गत 18 फरवरी को रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए रियाद में मुलाकात की। वार्ता के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने घोषणा की कि दोनों देश जल्द से जल्द अपने राजदूतों की नियुक्ति करने और लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक मुद्दों को हल करने पर सहमत हुए हैं। इसके बाद 27 फरवरी को रूसी और अमेरिकी राजनयिकों ने दोनों देश की राजधानी में अपने राजनयिक मिशनों के कामकाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस्तांबुल में मुलाकात की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups