अंकारा। तुर्की के कई क्षेत्रों में जारी भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने यहां के आठ प्रांतों में नारंगी कोड ((yellow code warning) और छह अन्य प्रांतों के लिए पीले कोड की चेतावनी जारी की है। प्रांतीय मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यालोवा, कोकेली, सकारिया, दुजसे, ज़ोंगुलदक, कस्तमोनू, सिनोप और बार्टिन प्रांतों में नारंगी चेतावनी जारी की गयी है जबकि इस्तांबुल और पांच अन्य प्रांतों को पीली चेतावनी मिली है।
इसके अलावा शुक्रवार को मध्य और पूर्वी काला सागर, पूर्वी तथा दक्षिणपूर्वी अनातोलिया के तटीय क्षेत्रों, इस्तांबुल (snowfall) और उसके आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी एक आसार हैं। बर्फबारी के शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम अधिकारियों ने आवागमन करने वालों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। बयान में कहा गया है कि पूर्वी अनातोलिया और पूर्वी काला सागर क्षेत्र के अंदरूनी क्षेत्रों में हिमस्खलन का भी खतरा है। पूरे देश में तापमान कम दर्ज किया गया है और इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने के आसार हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 22 , 2025, 12:42 PM