वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Putin) के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर हुई बातचीत और सहमति पर विश्वास जताया है। मियामी में एक तकनीकी शिखर सम्मेलन के दौरान श्री ट्रम्प ने कहा, “हमने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से परमाणु निरस्त्रीकरण पर गंभीरता से चर्चा की थी, लेकिन कोविड के दौरान हालात बदल गए। हमें छोटी परमाणु शक्तियों को भी राजी करना था।” उन्होंने कहा कि परमाणु संघर्ष को रोकना जरूरी है, क्योंकि यह हिरोशिमा और नागासाकी से ‘500 गुना’ अधिक विनाशकारी होगा।
यह बयान उस समय आया है जब दुनिया भर में परमाणु हथियारों के बढ़ते खतरे के बीच कई देशों के लिए निरस्त्रीकरण का मुद्दा एक अहम चर्चा का विषय बन चुका है। पुतिन ने 19 नवंबर को अद्यतन परमाणु सिद्धांत पर हस्ताक्षर किए। दस्तावेज़ के अनुसार, परमाणु हथियारों का उपयोग देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अंतिम उपाय माना जाता है, और यह सिद्धांत परमाणु निरोध और सैन्य गठबंधनों की स्थिति पर आधारित है, जिसमें रूस के परमाणु हथियारों के उपयोग के कारणों का विस्तार किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 20 , 2025, 03:44 PM