मास्को। रूस ने आज़ोव सागर (Sea of Azov) और केर्च जलडमरूमध्य (Kerch Strait) में नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन के साथ समझौते को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन (Russian Prime Minister Mikhail Mishustin) की ओर से हस्ताक्षरित एक आदेश के माध्यम से इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया गया।
देश के कानूनी सूचना पोर्टल पर सोमवार को प्रकाशित एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया,“रूसी संघ के अंतरराष्ट्रीय संधियों (International Treaties) पर संघीय कानून के अनुच्छेद के पैराग्राफ के अनुसार, 20 मार्च, 2012 को मास्को में हस्ताक्षरित अज़ोव सागर और केर्च स्ट्रेट में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर रूसी संघ की सरकार और यूक्रेन के मंत्रियों के मंत्रिमंडल के बीच समझौता समाप्त किया जाता है।” रूसी विदेश मंत्रालय को यूक्रेन को इस समझौते को समाप्ति के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 18 , 2025, 02:26 PM