इंफाल, 11 फरवरी (वार्ता)। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने अलग-अलग अभियानों में इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों (Imphal West and Tengnoupal districts) से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार (arrested) कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कैडर, जिनकी पहचान मालेमंगनबा और अहमद (Malemanganba and Ahmed) के रूप में हुई है, को इंफाल पश्चिम से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति रूपमहल टैंक क्षेत्र में जबरन वसूली गतिविधियों शामिल थे और रूपमहल टैंक में स्थित विभिन्न दुकानों में पैसे की मांग करते थे।
मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले में एक अभियान चलाया और हथियार तस्करी में शामिल थांगखोलाल हाओकिप को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कोल्ट 7.65 एमएम ऑटो पिस्टल, एक नौ एमएम पिस्टल, कोल्ट 7.65 एमएम ऑटो पिस्टल की एक मैगजीन और बड़ी संख्या में गोला-बारूद बरामद किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 11 , 2025, 02:42 PM