नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा (Former Speaker and Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए और जब भी वह हस्तक्षेप करती है तो लोकतंत्र दम तोड़ने लगता है। श्री गांधी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सरकार को चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का दखल नहीं देना चाहिए। उसे निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। उनका कहना कि सरकार का चुनावी प्रक्रिया में हस्क्षेप लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है, लेकिन हमारे देश में यही सब चल रहा है।
श्री गांधी ने कहा, “चुनावी प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप मतलब लोकतंत्र की हत्या - ये खुद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है और आज हिंदुस्तान में यही हो रहा है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 10 , 2025, 04:30 PM