जगदलपुर 09 फरवरी (वार्ता)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों (Police and Naxalites) के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया (National Park Area) में यह ‘एनकाउंटर’ चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच कई घंटों से ये मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में डीआरजी , एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं।
नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में सक्रिय है। जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है इस संबंध में अधिकारी निरंतर सुरक्षा बलो से संपर्क बनाए हुए है अभी आधिकारिक पुष्टि शव मिलने के बाद किए जाने की बात कही जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 09 , 2025, 03:19 PM