मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति पर हुए ऐतिहासिक कार्य-शर्मा

Fri, Feb 07 , 2025, 09:46 PM

Source : Uni India

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और भारत की साख अंतर्राष्ट्रीय स्तर (international level) पर मजबूत हुई है, जिसके कारण कांग्रेसी बौखला रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शर्मा ने आरोप लगाया है कांग्रेस के शासन काल में विदेशों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को कमजोर प्रधानमंत्री कहा जाता था और अब बड़े देशों में रेड कारपेट बिछाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाता है। सशक्त विदेश नीति का ही परिणाम है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों की बस में भारत का तिरंगा झण्डा लगाकर निकाला जाता है। पहले पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र संघ में कश्मीर को मुद्दा उठाकर भारत को बदनाम करता था, जो अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिपोर्टेशन एक सामान्य प्रक्रिया है, 2009 में 734 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि अगर उनका कोई नागरिक किसी देश में अवैध रूप से रह रहा है, तो उसको वापस लें।

 भारत सरकार किसी भी डिपोर्टेशन के साथ दुर्व्यवहार न हो, अमेरिका से सतत् संपर्क में है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिये जो प्रयास कर रही है, उसे उद्योग जगत और आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। औद्योगीकरण के रास्ते पर मध्यप्रदेश की तेज रफ्तार को देखकर कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। इसीलिए जीतू पटवारी जानबूझकर प्रदेश सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, ताकि राजधानी भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मध्यप्रदेश की छवि देश और दुनिया में खराब की जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups