Big sex racket busted: झांसी में बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, नौ गिरफ्तार

Fri, Feb 07 , 2025, 08:12 PM

Source : Uni India

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर में पुलिस ने एक मकान में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट (big ***** racket) का शुक्रवार को भंड़ाफोड़ किया और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। मामला महानगर में थाना सीपरी बाजार स्थित अयोध्यापुरी कालोनी (Ayodhyapuri Colony) का है जहां शाम को उस समय हडकंप मच गया जब पुलिस और प्रशासन की टीम ने अचानक यहां एक मकान पर छापा मारा। टीम में सीपरी बाजार थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी रामवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट , सीओ यातायात स्नेहा तिवारी (Sneha Tiwari) और महिला थाना एसएचओ भी मौजूद रहीं। अचानक हुई इस छापामारी से मकान में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया और पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में अंदर घुसकर मौजूद युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया। 

मौके से पुलिस ने सात युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार युवतियों में से एक करैरा और तीन ग्वालियर मध्य प्रदेश, एक लखनऊ और दो झांसी की निवासी हैं। पकड़े गये दोनों युवक झांसी के हैं। इस मामले में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि नवनिर्मित अयोध्यापुरी कालोनी में सेक्स रैकेट चलाये जाने की पूर्व में सूचना मिली थी और आज यहां छापा मारा गया है। मकान से अनैतिक सामान बरामद किया गया है। नौ युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups